Category Archives:  Spiritual

राशिफल 27 जुलाई 2020: आज इन राशियों पर बनेगी महादेव की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 26 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | कामकाज में सफलता के लिए आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | आज किसी करीबी की बाते आपको विचार में डाल सकती है | आज आपको कोई छोटा-मोटा लाभ होने वाला है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | नौकरीपेशा जातको के काम में कमी रहेगी, जो राहत की वजह बनेगी | इस राशि के प्रेम जीवन वाले जातक आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते है | आज आपकी सेहत बिलकुल अच्छी रहेगी | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में सबकुछ ठीक रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है | कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाए रंग लाने वाली है, आप इससे प्रसन्न दिखाई देंगे | आज घर में बच्चो के लिए आप कुछ खरीददारी कर सकते है | आज परिवार का माहौल आपको सुख देगा | इस राशि के विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रह सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको आज किसी काम के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है, आप इस दौरान अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखे | आज आर्थिक स्थिति में शुभ परिवर्तन आने वाला है | इस राशि के प्रेम जीवन वाले जातको के लिए आज का दिन चुनौती भरा रहने वाला है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी जरुरी काम में देरी आपको थोड़ा परेशान कर सकती है, हालाँकि शाम तक काम पूरा हो जायेगा | आज संतान से आप कुछ जरुरी बात कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में थोड़ा उतार चढाव रहेगा, हालाँकि स्थिति काबू में रहेगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होने वाला है | इस राशि के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होने वाला है | आज कोई मित्र आपसे किसी मामले सलाह लेगा | कुछ कार्यो में आपको भाग्य का साथ महसूस होगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और आपसी समझ विकसित होगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन कुछ खर्चे लेकर आया है, जिस वजह से आपको सावधान रहने की जरूरत है | आज ऑफिस में आपके कार्यभार में वृद्धि होने की सम्भावना है | आज दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी थोड़े उग्र स्वभाव में आपसे कुछ बाते कह सकता है | आपको उनकी बातो पर गौर करने की जरूरत है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आपके खर्चो में कमी आने वाली है, आपको बचत की आदत विकसित करने की जरूरत है | आज ऑफिस में आपको आलस का भाव आ सकता है | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज कामकाज में आपका मन लगेगा, जिससे आपके कार्य भी समय पर होंगे | घर में आज किसी बात को लेकर तनाव बन सकता है, आपको स्थिति सँभालने की जरूरत है | आज जीवनसाथी आपके निर्णयों में आपके साथ खड़ा रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर आज आपकी मेहनत रंग लाने वाली है | आज घर में किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है, जिसके चलते आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी | आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम बिताएंगे, इससे आपका प्रेम बढ़ेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आज चोट लगने की सम्भावना है, इसलिए थोड़े सावधान रहे | परिवार का माहौल आपको सुख देगा | प्रेम जीवन में प्रिय से आज खुलकर मन की बाते कहेंगे | कपडे के व्यापार से जुड़े इस राशि के व्यापारियों को अच्छा लाभ होने वाला है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | किसी मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात करके आप अच्छा महसूस करेंगे | नौकरी की तलाश कर रहे जातको आज इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है | आज जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए कुछ निर्णय ले सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर