Category Archives:  Spiritual

राशिफल 13 नवंबर 2020: शुक्रवार के साथ धनतेरस बना दुर्लभ योग, जानिए क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव

Nov 12 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आपको स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है | कामकाज को लेकर दिन अच्छा रहेगा, लेकिन देरी का सामना करना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा | हालाँकि प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन निराशाभरा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बन सकता है | कामकाज को लेकर आज आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा | आज किसी ऐसे शख्स से मदद लेनी पड़ सकती है, जिसे आप पसंद नहीं करते |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज में अच्छे नतीजे मिलेंगे, विरोधी आपसे दूरी बनाकर रखेंगे | व्यापारियों के लिए आज का दिन सन्तुष्टिभरा रहने वाला है | किसी मित्र से मुलाकात कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में खालीपन या नीरसता का भाव महसूस होगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | सुख सुविधाओं पर आप अच्छी खासी धनराशि खर्च करने वाले है | नौकरी बदलने की सोच रहे जातको को इस दिशा में कोई समाचार मिलने वाला है | जीवनसाथी का गर्म स्वभाव आपको परेशान करेगा | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कुछ रुके हुए कामो में सफलता मिलने की उम्मीद की जा सकती है | व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा | वैसे आज के दिन किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहे | किसी पारिवारिक मामले में आपकी दखलंदाजी आवश्यक होगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आप मानसिक रूप से मजबूत होंगे, इसका असर आपके कामकाज पर भी पड़ेगा | नौकरीपेशा जातको को आज बॉस से तारीफ सुनने को मिलेगी | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा | सेल्स से जुड़े जातको को रुका हुआ इन्सेंटिव मिलने वाला है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से आज बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, आप उसे जीवन में उतारने का सोचेंगे | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल की कमी आपके बीच तनाव को बढ़ाएगी | आपको इस पर काम करने की जरूरत है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन आर्थिक स्थिति को लेकर शुभ है | हालाँकि खानपान का ख्याल रखे, तबियत बिगड़ सकती है | आप कार्यक्षेत्र में बदलाव लाने का सोचेंगे | आज किसी मित्र से कोई प्लान शेयर कर सकते है | प्रेम जीवन वालो को प्रिय से कोई उपहार मिलने की सम्भावना है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | मेहनत का फल मिलने इ आपका उत्साह बढ़ेगा | आज परिवार के छोटे आपसे आर्थिक मदद मांग सकते है | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस से जल्दी फ्री हो सकते है | जीवनसाथी के साथ बाहर जायेंगे, इस दौरान आप कुछ जरुरी बाते करेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप लम्बी यात्रा पर जा सकते है | आपको इससे अच्छा लाभ होने वाला है | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस से ज्यादा घरेलू कार्य में व्यस्त दिखेंगे | वैसे आपके खर्चे बढ़ने वाले है, आपको इनपर ध्यान देने की जरूरत है | प्रेम जीवन वालो को प्रिय की कोई बात परेशान करेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा | कई कामो को एकसाथ करने की सोच आपको परेशानी में डाल सकती है | माता जी के कहने पर कुछ खरीद सकते है | विदेश में कमाने की सोच रहे जातक इस दिशा में कोई कदम उठाएंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज कोई मित्र अपनी परेशानी लेकर आपके पास आएगा | नौकरीपेशा जातको का दिन ठीक बीतेगा | आज के दिन उधार लेनदेन में ख़ास ध्यान दे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की तबियत आपको चिंतित कर सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर