Category Archives:  Spiritual

राशिफल 01 दिसंबर 2020: आरम्भ हुआ साल का अंतिम माह, जानिए किस पर रहेगी हनुमान जी की कृपा

Nov 30 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | किसी काम में बड़ी मदद मिल सकती है, जिससे आपको सुगमता होगी | परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा माहौल गरम रहेगा, आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है | धर्म कर्म के प्रति आप में आस्था बढ़ेगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | नौकरीपेशा जातको को का दिन व्यस्तता में बीतेगा, आज सीनियर की आप पर नजर रहेगी | कोई मित्र आपको पार्टी के लिए आमंत्रित कर सकता है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन शानदार बीतेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायी सिद्ध हो सकता है | खर्चो में चल रही तेजी, जल्द ही कम होने वाली है | व्यापारियों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन आपको बड़ा लाभ मिलने की सम्भावना है | परिवार में सुख रहेगा, जीवनसाथी संग प्रेम बढ़ेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी कार्य में देरी थोड़ा परेशान करेगी, लेकिन आपको धैर्य रखना चाहिए | कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलो में आज का दिन पक्ष में रहेगा | वैसे आज आपके खर्चे बढ़ने वाले है | किसी घरेलु काम में आपको आज बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज में आपका मन लगेगा, इससे नतीजों में भी सुधार होगा | परिवार से जुड़े किसी निर्णय में आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर आपका दिन बढ़िया बीतेगा | प्रेम जीवन वाले जातको की प्रिय संग बहस हो सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर की जा रही अपनी मेहनत पर भरोसा रखे, फल अवश्य मिलेगा | परिवार में उत्साह सा माहौल रहेगा, लेकिन क्लेश की स्थिति बन सकती है | आपको सतर्क रहना होगा | आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी बात की बड़ी चिंता आपके सर से हटने वाली है, जिससे आप मानसिक शांति अनुभव करेंगे | आज बच्चे किसी चीज की मांग कर सकते है | नौकरीपेशा जातको का दिन अच्छा बीतेगा | दाम्पत्य जीवन में रोमांस के अवसर मिलेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | क्षमता से बाहर कामो की जिम्मेदारी अपने हाथ में ना ले | इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया बीतेगा | वाहन चलाते समय ख़ास सावधानी बरतने की जरूरत है | दाम्पत्य में जीवन में जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | पुराने कर्जे से आपको मुक्ति मिलने वाली है, जिस वजह से आर्थिक स्थिति को भी संबल मिलेगा | कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों को आपका व्यवहार रास आएगा, वे आपकी तारीफ करेंगे | प्रेम जीवन वाले जातक आज गुस्से से पेश ना आये |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन मध्यम रहेगा | प्रेम जीवन वाले प्रिय संग घूमने निकल सकते है, वैसे आपको खर्चो पर भी ध्यान देना चाहिए | आर्थिक स्थिति को लेकर अच्छे संकेत मिल रहे है | परिवार में किसी सदस्य की तबियत अचानक बिगड़ सकती है, आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | ऑफिस में आज काम अधिक रहने वाला है | व्यापारी जातको को अच्छा लाभ होने वाला है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में अभिमान में आकर कुछ ऐसा ना कहे, जो जीवनसाथी को बुरा लगे | स्थिति काबू करने की कोशिश करे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ साबित होगा | विदेश से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है | आज अपनी कमजोरी किसी से शेयर ना करे, कोई आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है | दाम्पत्य जीवन वालो के लिए आज का दिन बढ़िया बीतेगा | घूमने जा सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर