Category Archives:  Spiritual

राशिफल 07 फरवरी 2021: इस राशि के व्यापारियों को होगा बड़ा लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Feb 06 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिले जुले प्रभाव का रहेगा | कामकाज को लेकर दिन थकाने वाला साबित होगा | इस राशि के व्यापारी अच्छी डील साइन कर सकते है | आज परिवार में किसी से मतभेद की वजह से थोड़ा तनाव हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में सब कुशल मंगल रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज में दिन अनुकूल रहेगा, आप नयी योजनाए बना सकते है | किसी काम में आपको भाई से मदद लेनी पड़ सकती है | आज जीवनसाथी की वजह से कोई मनोरथ पूरा होने वाला है | आपको स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, सतर्क रहे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आप पसंदीदा कार्यो को करते हुए नजर आएंगे | परिवार में चल रहे किसी विवाद को परिचित की मदद से सुलझा सकते है | अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने को लेकर आप नए तरीके आजमाएंगे | प्रेम दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | ऑफिस में काम में व्यस्त रहेंगे, आप सहकर्मी से भी मदद ले सकते है | शाम के समय आप मित्रो के साथ पार्टी में शामिल हो सकते है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | अविवाहित जातको को आज के दिन शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | आप अनावश्यक खर्चो को काबू में करने की कोशिश करें, अन्यथा आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा | किसी की सलाह पर आप धर्म कर्म के कामो में मानसिक शांति तलाशेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | उधार दिया धन मिलने के प्रबल आसार बन रहे है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में किसी से टकराव की स्थिति पैदा ना होने दे | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, जीवनसाथी के लिए रचनात्मक कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | किसी अटके हुए काम में पिताजी की जान पहचान का फायदा होने वाला है | शेयर मार्किट में निवेश का सोच रहे है, तो दिन आपके पक्ष में है | सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातको के पद की गरिमा बढ़ेगी | जीवनसाथी कोई शुभ समाचार दे सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप नए विचारो से भरे रहेंगे | कामकाज में नए तरीको को लेकर प्रयोग भी कर सकते है | कोई दोस्त आपसे मुलाकात के लिए घर आ सकता है | परिवार में सुख शांति का माहौल सुकून देगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग कोई बड़ा निर्णय ले सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज किसी परिचित के लिए आपको पैसो का इंतजाम करना पड़ सकता है | व्यापारियों के लिए दिन अच्छा साबित होगा | इस राशि के छात्रों को सफलता के लिए और अधिक मेहनत करनी होगी | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी साबित होगा | व्यापारियों के लिए दिन अच्छा लाभ लेकर आया है, नयी डील से फायदा होने वाला है | आज संतान को लेकर आप कोई बड़ा फैसला ले सकते है | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में मतभेद तनाव की वजह बन सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | परिवार में किसी सदस्य से रिश्तो में चल रही तल्खियां दूर होगी | खान पान को लेकर लापरवाही ना बरते | नौकरीपेशा जातको को काम में जल्दबाजी की वजह से गड़बड़ी का सामना करना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपके मन में कुछ बाते चलेगी, जिन्हे आप करीबी से शेयर कर सकते है | आज पडोसी आपसे किसी मामले में मदद मांग सकता है | ऑफिस में सहकर्मियों से रिश्तो में कटुता ना आने दे | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | शाम को आप स्वादिष्ट भोजन का लाभ उठाएंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर