Category Archives:  Spiritual

राशिफल 31 मार्च 2021: इन राशियों को मिलेगा गणेश जी का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

Mar 30 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में आपकी मेहनत रंग लाएगी, जिस वजह से आपका मनोबल बढ़ेगा | शाम के समय बाहर के खानपान से बचे, तो अच्छा है | संतान के भविष्य और करियर को लेकर बाते हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | किसी जरुरी काम से बाहर जा रहे है, तो बड़ो का आशीर्वाद अवश्य ले | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में अपनी वाणी पर काबू रखे | अपनी आमदनी में वृद्धि करने को लेकर आप विचार कर सकते है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन थोड़ा मुश्किल भरा साबित हो सकता है, इसीलिए अपने कार्यो में खास सावधानी बरते | शाम का समय आप दोस्तों संग मौज मस्ती में बीता सकते है | इस राशि के विद्यार्थी किसी चीज को लेकर तनाव में हो सकते है, अच्छा होगा आप इस बारे में किसी से बात करे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | व्यापारियों की उन्नति में आ रही रुकावट दूर होने वाली है | नौकरीपेशा जातक आज काम में अधिक ध्यान दे | माता जी को आँख से संबंधित कोई समस्या हो सकती है, ध्यान दे | विवाहितो को जीवनसाथी से शुभ समाचार मिल सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा | हालाँकि इस बीच आप प्रिय के लिए वक्त निकलने में सफल होंगे | व्यापारियों को कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने पड़ेंगे, जो भविष्य के लिए जरुरी होंगे | प्रेम जीवन वाले जातक किसी भी तरह की गलतफहमी को रिश्ते में जगह ना दे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी काम में आपको दुसरो से मदद लेनी पड़ेगी | आपके खर्चो में बढ़ोतरी हो सकती है, ये आपके बजट को गड़बड़ा सकती है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम और आपसी जुड़ाव में वृद्धि होगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | अपने आसपास के लोगो संग प्रेम से पेश आये, तभी आपके कार्य पुरे होंगे | कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले में आपसी सहमति से सुलझा सकते है | घर में आज नई सम्पत्ति को खरीदने को लेकर बातचीत हो सकती है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा | आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जिससे आपके शत्रुओ को ईर्ष्या हो सकती है | सरकारी नौकरीपेशा जातक के अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी | संतान आपसे किसी मामले में राय ले सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन प्रेम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | अपनी मेहनत में आप कमी ना आने दे, आपको सफलता अवश्य मिलेगी | लम्बे समय से अटका हुआ धन प्राप्त होने वाला है | घर में बुजुर्ग सदस्य को सेहत से जुडी समस्या हो सकती है, इसीलिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन शुभ है | आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | नौकरीपेशा जातको की बॉस तारीफ कर सकते है | आर्थिक मामलो में दिन सामान्य रहेगा | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है, जिससे जीवनसाथी प्रसन्न होगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, बशर्ते आप किसी भी काम में जल्दबाजी ना करे | धैर्य से लिए गए फैसले आपको लाभ दिलाएंगे | रियल एस्टेट में निवेश करने की इच्छा जाग सकती है | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातको को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | अपने कार्यो में आप अधिक सतर्कता बरते और कार्य किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े | पारिवारिक व्यापार में आपको पिताजी से सलाह मिल सकती है | दाम्पत्य जीवन में तालमेल की कमी विवाद की वजह बन सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर