Category Archives:  Spiritual

करवा चौथ पूजा 2019 : इन 7 चीजों का होना है बेहद जरुरी, इन चीजों के बिना अधूरी है करवा चौथ की पूजा...जानिये

Oct 16 2019

Posted By:  Sanjay

करवा चौथ के व्रत में पूजा पाठ करने का बहुत बड़ा महत्त्व है बिना पूजा पाठ के करवा चौथ का व्रत करने का कोई महत्त्व नहीं रहता है | इसलिए करवा चौथ वाले दिन महिलाये पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम के समय समूह में पूजा पाठ करती है | पूजा पाठ के दौरान कुछ चीजों का होना बेहद जरुरी है इन चीजों के बिना करवाचौथ पूजा अधूरी मानी जाती है | वो कौन कौन सी 7 चीजे है आईये जानते है उनके बारें में...

1 . सींक : माता करवा की शक्ति का प्रतीक 


करवाचौथ व्रत पूजा में सींक होना बेहद जरुरी है ये सींक माँ करवा की उस शक्ति का प्रतीक का है जिसके बल पर उन्हें यमराज के सहयोगी भगवान चित्रगुप्त के कहते के पन्नो को उखाड़ दिया था |

2 . करवा का महत्त्व 


करवा माता का नाम है साथ ही करवा उस नदी का प्रतीक भी है जिसमे करवा के पति का पैर मगरमच्छ ने पकड़ लिया था | आजकल आपको बाजार में पूजा के लिए बेहतर से बेहतर करवे मिल जायेंगे |

3 . करवा माता की फोटो 


माता करवा की तस्वीर करवाचौथ के व्रत में होना बेहद जरुरी है महिलाये इसी तस्वीर के सामने करवाचौथ की पूजा करती है 



4 . दीपक 
हिन्दू धर्म में सभी पूजाओं में दीपक का होना बेहद जरुरी है | दीपक हमारा ध्यान केंद्रित कर एकाग्रता बढ़ाने का काम करती है दीपक की लौ जीवन ज्योति का प्रतीक भी है |

5 . छलनी 


करवाचौथ व्रत में छलनी का बहुत बड़ा महत्त्व है करवा चौथ व्रत की पूजा छलनी के बिना पूरी नहीं मानी जाती है | छलनी से महिलाये चाँद को देखने के बाद अपने पति का चेहरा देखती है इसलिए करवा चौथ व्रत में छलनी का होना बेहद जरुरी है |

6 . लोटा 


करवाचौथ पूजा में लोटे में जल भरकर रखते है और उस जल से चन्द्रमा को अर्घ देते है | ये जल चन्द्रमा को हमारे भाव समर्पित करने का एक माध्यम है |

7 . थाली 


करवाचौथ व्रत में पूजा का सामान, दिये, फल और जल से भरा लोटा रखने के लिए एक थाली होना बेहद जरुरी है इस थाली में दीपक रखकर सच्चे मन से माँ करवा की आरती की जाती है और करवा माता का आशीर्वाद लिया जाता है 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर