Category Archives:  LifeStyle

इन 4 लोगो पर भूलकर भी ना करे भरोसा, अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारते है आप ऐसा करके...

Dec 23 2019

Posted By:  Sunny

किसी पर भरोसा करना और उसके साथ अपनी हर चीज शेयर करना बहुत बड़ी चीज होती है, क्योंकि हर किसी के ऊपर आसानी से भरोसा नहीं किया जा सकता है | लेकिन जब ये भरोसा टूट जाता है तो बहुत दुःख होता है | जिंदगी में कई बार ऐसे लोग भी मिल जाते है, जो बिना किसी झिझक के हमारा विश्वास भी तोड़ देते है, और उन्हें इस बात का कोई एहसास भी नहीं होता है | आज हम आपको ऐसे ही कुछ लोगो के बारे में बताने जा रहे है, जो दुसरो के विश्वास तोड़ने में माहिर होते है, ऐसे में आप भी इनसे संभलकर रहे तो बेहतर है |

लालची




लालच एक बुरी बला है, ये हम बचपन से सुनते आ रहे है | लालची लोग हर चीज में हमेशा अपना स्वार्थ ही देखते है | ये लोग अपने फायदे के लिए किसी को धोखा दे सकते है | इनसे जितनी दूरी रखी जाये उतनी बेहतर है, क्योंकि इनकी वजह से आपको कभी भी मुहं की खानी पड़ सकती है |

नशेड़ी


नशे के शिकार लोग भी बहुत हानि पहुंचा सकते है | कई लोग ऐसे होते है, जो नशे के आदि हो चुके होते है और जब उनके नशे की पूर्ति नहीं हो पाती है, तो ये उसके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते है | आपने अक्सर देखा और सुना होगा कि अधिकतर अपराध नशे की हालत में ही होते है | नशे की वजह से लिए गए गलत निर्णय हिंसा का कारण बन जाते है |

मतलबी


कई लोग ऐसे होते है, जो सिर्फ अपने मतलब के लिए आपसे बातचीत करते है | ये लोग अपने किसी काम की वजह से आपके पीछे पीछे घूमते है, और जब इनका काम निकल जाता है, तो ये कभी अपनी शक्ल भी नहीं दिखाते और ये लोग कभी भी आपकी मदद नहीं करते | इन लोगो से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए |



चुगलखोर


कई लोग बहुत ही चुगलखोर किस्म के होते है | इन्हे बस दुसरो की बाते इधर उधर करना, दुसरो की चुगली करना, बुराई करना ही भाता है | ये लोग जब आपके साथ होते है, तो आपके सामने दुसरो की बुराई करते है और जब किसी और के साथ होते है, तो आपकी बुराई करते है | ऐसे लोगो को कभी भी अपनी जिंदगी में जगह नहीं देनी चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर